भव्य सुंदर काण्ड पाठ का किया गया आयोजन
ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना नगर के मोहल्ला महावीर नगर में अरुण पोरवाल (भोले) के निजनिवास पर उनके व परिवार द्वारा भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन पर्व पर भब्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया सुन्दर काण्ड प्रभारी डॉ आर एन दुबे एवं देवेन्द्र पोरवाल ने पूजा अर्चना कर सुन्दर काण्ड पाठ का शुभारंभ किया इस अवसर पर शाखा सचिव राम प्रकाश पाल, निवर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक पोरवाल, कृष्ण कुमार पोरवाल, इन्जी विनोद पोरवाल, जमुना दास लखवानी,आदित्य पाण्डेय नीलू, संजय माधवानी, रमाकांत गुप्ता,श्रीप्रकाश पोरवाल एडवोकेट, पुनीत पाण्डे, सर्वेश राठौर,सुनील दीक्षित कुक्कू, डॉ दीपक दुबे, बृजेश पोरवाल,अनुग्रह पोरवाल अमन, मनोज वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सामूहिक सुन्दर काण्ड का पाठ किया। तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।