भरथना नगर में शिवरात्रि की धूम, सज गए शिवालय

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात, बोल बम के नारों के साथ निकल रही कांवड़ यात्राएं

भरथना: कस्बे में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। नगर में चारों तरफ बोल बम के नारों का शोर सुनाई दे रहा। नगर का पूरा वातावरण भगवान शंकर के जयकारों से गुंजायमान है। समूचे नगर में चारों तरफ भगवान की पूजा अर्चना के साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही साथ कांवर लेकर जा रहे कांवरियों के ठहरने व जलपान हेतु भी नगर में जगह जगह उत्तम व्यवस्था की गई है।

नगर में हो रहा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर नगर में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। नगर वासी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव की आराधना कर रहे है। साथ ही नगर के तमाम प्रमुख मंदिरों पर भी विधि विधान के साथ भगवान की पूजा अर्चना की जा रही है।

जगह जगह लगे खान पान के स्टॉल

नगर में कांवर लेकर आ रहे कांवरियों के लिए जगह जगह जलपान की व्यवस्था भी को गई है। नगर में प्रवेश करने वाले कांवरिये तथा उनके साथी नगर में लगे स्टालों पर जलपान कर बोल बम के नारों के साथ अपने अपने गंतव्य की ओर जा रहे है। साथ ही नगर के प्रमुख मार्गों व मंदिरों पर भी स्थानीय निवासियों व दुकानदारों के द्वारा जलपान हेतु स्टॉल भी लगाए है। जिनमें भांति भांति का प्रसाद कांवरियों तथा नगर की जनता को वितरित किया जा रहा है।

कांवरियों के विश्राम हेतु भी है व्यवस्था

नगर में कांवरियों के विश्राम के लिए भी तमाम मंदिरों व धर्मशालाओं समाजसेवियों द्वारा उचित इंतजाम किए गए है। कांवर लेकर आ रहे कांवरिये विश्राम स्थल पर कुछ देर विश्राम करके अपने गंतव्य की ओर जा रहे है। विश्राम के दौरान कांवरियों को परेशानी ना हो इसके लिए भी तमाम बंदोबस्त किए गए है।

सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजामात

नगर में शिवरात्रि के पर्व के चलते काफी भीड़ देखी जा रही है। जिसको लेकर भरथना पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करती हुई नजर आ रही है। कस्बे के चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है। साथ ही साथ यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भी भरथना पुलिस सुबह से ही आमतौर पर व्यस्त रहने वाले मार्गों पर मुस्तैद है। नगर के प्रमुख मार्गों व मंदिरों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। आवागमन करने वाले राहगीरों तथा कांवरियों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस के जवान अलर्ट । मोड़ पर कार्य कर रहे है। पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध भी उचित कार्यवाही की जा रही है। नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *