ब्रजेश पोरवाल-एडीटर/चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा।जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयन्ती के सुअवसर पर शहर में जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शहर कोषाध्यक्ष दीपचंद जैन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प वर्षा शरबत पिलाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला महामंत्री रमेश यादव जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा रमेश जैन रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन नगर उपाध्यक्ष विनय यादव दिलीप जैन आदि ने भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों व संदेशों का स्मरण किया तथा अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।