ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा।माननीय मोदी जी का यह कार्यक्रम न केवल देशवासियों की भावनाओं को स्वर देता है, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करता है।

मन की बात केवल एक संवाद नहीं बल्कि एक जनआंदोलन है, जो देश के कोने-कोने से जुड़ी कहानियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। इससे न केवल सामान्य नागरिकों की भागीदारी बढ़ती है, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जागृत होता है। उक्त उद्गार सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पुराना शहर मंडल के 183 बूथ संख्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद व्यक्त किय इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अश्वनी सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता नया शहर के मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर व्यापार मंडल शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मंडल महामंत्री रोहित पटेल सत्येंद्र कुशवाहा नीतू नारायण मिश्रा मीडिया प्रभारी अमित वर्मा राजू वर्मा अशोक सिंह चौहान टीटू विनीत कुमार पांडे चंदन पोरवाल सुशांत दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।