पाली खुर्द पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, भाजपा पर बोला तीखा हमला

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार की दोपहर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इटावा जनपद की भरथना विधानसभा के ग्राम पंचायत पाली खुर्द पहुँचे। राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया।

पाली खुर्द को इटावा जिले का सबसे बड़ा गाँव बताते हुए अजय राय ने कहा कि यहाँ आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। गाँववासियों ने जो स्नेह और सम्मान दिया, उससे मैं अभिभूत हूँ। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उनका योगदान आज भी देश की आत्मा में जीवित है।
संबोधन के दौरान अजय राय ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहलगांव हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली जा रही तिरंगा यात्रा, शहीदों और नागरिकों का अपमान है। यह एक निंदनीय कृत्य है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इटावा के चकरनगर तहसील के ग्राम प्रेमपुरा में शहीद हुए जवान के परिवार की अनदेखी कर रही है। उन्होंने माँग की कि शहीद के गाँव में ‘शहीद द्वार’ बनाया जाए और शहीद के बच्चों की समुचित देखरेख की जाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्बल सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो. राशिद, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व इटावा अध्यक्ष बल्लभ दुबे, प्रदेश सदस्य सुखराम सिन्धी, कोमल सिंह कुशवाह, भूरे पाल, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, यशपाल सिंह यादव, रणवीर यादव (पूर्व प्रधान पाली खुर्द) समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा का संचार करता दिखा और राजीव गांधी की स्मृति को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *