ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
आई एम ए अध्यक्ष बनने पर डॉ0 डी.के.दुबे का सेवाश्रम ने किया जोरदार अभिनंदन
इटावा 8 मई। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ खाटू श्यामजी मंदिर निर्माण समिति इकदिल के अध्यक्ष डॉ डी के दुबे को इंडियन मेडिकल एसोसियन का अध्यक्ष चुने जाने पर सेवाश्रम कार्यकर्ताओं ने गंगा आर्थोकेयर हॉस्पिटल पहुंच कर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर शुभकामनाएं दीं सेवाश्रम प्रमुख चौधरी अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि डॉ दुबे ने जीवन में समाज सेवा को लक्ष्य बनाकर मानवीय संवेदनाओं को जीवंत रखते हुए हमेशा कार्य किया है सेवाश्रम परिवार हमेशा प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता है इस अवसर पर सेवाश्रम अधिवक्ता संघ कानपुर मंडल अध्यक्ष कालीचरण वर्मा एडवोकेट, जिला बार एसोशिएन उपाध्यक्ष शशिबाला चतुर्वेदी एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध त्रिपाठी एडवोकेट, सौरभ सिंह गौर एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अरुण गौतम एडवोकेट, विनोद सविता एडवोकेट, जिला मंत्री विपिन राठौर एडवोकेट, सुधीन्द्र सिंह एडवोकेट,सेवाश्रम मंत्री मोनिका अग्निहोत्री, सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना, आलोक गुप्ता, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष वकील सिंह पाल, बबलू यादव, रामू चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दीं ।