ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त7017774931
भरथना।बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज दिनांक 12 मई दिन सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भरथना नगर के करीब आधा सैकड़ा गायत्री परिवार के लोगों ने अपने-अपने घरों में गायत्री यज्ञ आयोजित कर पर्यावरण की रक्षा, सेना के शौर्य,विश्व शांति की एवं घरों में आपसी प्रेम सदभाव के साथ साथ लोक मंगल की कामना की गई।
जिन घरों में यज्ञ हुए महावीर नगर में मोहित यादव, शिवकिशोर शर्मा, सौरभ शर्मा, शीला गुप्ता ,यादव नगर में वीरेंद्र सिंह , गायत्री नगर में विनोद यादव,कृष्णा नगर में सुरेंद्र यादव आढ़ती, इंद्रपाल सिंह यादव, संजीव यादव टिंकल, सरोजनी रोड में देवाशीष चौहान, ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव जी, कल्याण नगर में राकेश गुप्ता , कुंवरा में राम लखन ओझा, बालूगंज में राजीव यादव, ब्रजराजनगर में कमलेश कुमार यादव पाली में बलदेव प्रसाद आदि घरों में गायत्री यज्ञ हुए।