ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने मनोज चौधरी को जिला मंत्री नियुक्त किया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई की एक अति आवश्यक बैठक जिसमें जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने मनोज चौधरी को जिला मंत्री चुना। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कुछ पुलिसकर्मी जानबूझकर व्यापारियों का उत्पीड़न करने में जुटे हैं जिसका लिखित रूप से संज्ञान प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन जी के माध्यम से प्रदेश के मुखिया आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी को दिया जाएगा जिससे छिबरामऊ जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। इस खास अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदोरिया, शहर महामंत्री विवेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल ,अभिषेक दिक्षित, प्रदीप कनौजिया, सैया हैदर कुरैशी, राहुल चौहान रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन शहर उपाध्यक्ष अनू गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।