बरेली – तौकीर रजा के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन के लिए निकली भीड़ का एक समूह राहगीरों पर हमलावर हो गया l
Times of Aryavart
Bareli : हल्द्वानी हिंसा के एक दिन बाद बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के जेल भरो आंदोलन के लिए निकली भीड़ का एक समूह राहगीरों पर हमलावर हो गया। राहगीरों को पीटते हुए दुकानों में तोड़-फोड़, आगजनी और पथराव का प्रयास किया गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले करीब 1.15 बजे मौलाना तौकीर रजा ने बयान दिए।
नमाज के बाद गिरफ्तारी देने के ऐलान और क्या हम यूं ही बैठे रहेंगे…? जैसे बयानों के बाद लोग सड़कों पर निकल आए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। करीब 2.30 घंटे चले उपद्रव के बाद पुलिस ने कई इलाके सील किए हैं। बवाल में घायल कपिल और मुस्तकीम के शिकायती पत्रों के आधार पर 2 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें 110 अज्ञात हमलावर को आरोपी बनाया गया है।
5 दिन पहले भी तौकीर रजा ने मीडिया को दरगाह आला हजरत स्थित अपने आवास पर बुलाया। कहा- इस देश में मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। ज्ञानवापी को हम नहीं छोड़ सकते। ज्ञानवापी मस्जिद है। बाबरी पर हमने सब्र कर लिया। हम ज्ञानवापी को नहीं दे सकते।
जब हम कुछ नहीं कर सकते तो ऐसे आजादी से बेहतर है कि हम खुद को गिरफ्तार करा दें। लोगों में काफी गुस्सा है। मेरी सभी से अपील है कि कोई भी ऐसा काम नहीं करना है, जिससे गलत मैसेज जाए। जो भी प्रदर्शन या विरोध हो संवैधानिक दायरे में रहकर करें। आगे कहा कि मुझे न्यायालय पर भरोसा नहीं है, जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है। जिन्होंने बाबरी पर फैसला दिया वह राज्यसभा सदस्य बने या सरकार ने उच्च पद दिए।
हमारा नौजवान जवाब देगा, तो मुल्क के हालात खराब होंगे : Taukir Raja
शुक्रवार को तौकीर रजा ने दरगाह आला हजरत पर नमाज पढ़ी। बाद में कहा कि हमारा नौजवान जवाब देगा, तो मुल्क के हालात खराब होंगे। हमने ज्यादती और जुल्म देखा है। हमारे लोगों को जबरदस्ती रोका गया। हमने अपने नौजवानों को कंट्रोल किया। हिंदू संगठन हुकूमत के दम पर बेईमानी कर रहे हैं। अदालत आस्था के अनुसार काम कर रही है।

कुछ संगठन को कंट्रोल नहीं किया गया, तो दिक्कत होगी। अगर हुकूमत दंगा चाहती है, तो हम तैयार हैं। मेरी मांग है कि मुफ्ती सलमान अजहरी को रिहा किया जाए, बुलडोजर की कार्रवाई क्यों हो रही है? अदालत के सामने आरोपी को पेश करें।
पूरी खबर क्या है ?
ज्ञानवापी मस्जिद के प्रकरण को लेकर आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान द्वारा जुमे के नमाज के बाद इस्लामिया मैदान में पहुंचकर जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया था। पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन ने किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए शहर को चार जोन में बाट कर भीड़ को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। जुमे के नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा और उनके समर्थन समर्थको द्वारा इस्लामिया मैदान में जाने का प्रयास किया गया। इस दौरान सरकार और पुलिस प्रशासन विरोधी नारों के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की का दौर चला। शाम 4 बजे पुलिस प्रशासन अधिकारियों ने सूझबूझ से मौलाना मौलाना तौकीर रजा से ज्ञापन लिया और सांकेतिक गिरफ्तारी दिखाकर मामलों को शांत करने का प्रयास किया। शाम 4:00 बजते बजते बरादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज चौराहे के पास पुराना शहर से निकले कुछ अराजक तत्वों ने श्यामगंज बाजार में पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी तोड़ने का प्रयास किया पुलिस के रोकने के बाद पुलिस विरोधी नारेबाजी की गई। और बाजार में पथराव किया गया जिसके कारण बाजार में अपराधपरी मच गई। दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान बंद कर अपनी जान बचाने का प्रयास किया। इसी बीच अराजकों ने वहां से गुजर राहगीरों को निशाना बनाया। साथ उनके साथ मारपीट की और वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। पुलिस ने खुरपतियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया गया। यहां बताते चले की शहर की फिजा को देखते हुए स्कूलों के प्रबंधकों ने अचानक बच्चों की छुट्टी का मैसेज जब अभिभावकों के पास भेजो तो शहर की स्थिति और भी चिंता जनक हो गई। आज भी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में तथा मुख्य बाजारों में सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया है।
Fecebook
https://www.facebook.com/watch/?v=932047531770991
कौन हैं तौकीर राज ? Who is Taukir Raja ?

मौलाना तौकीर रजा बरेली के एक धार्मिक नेता हैं। वह सुन्नी मुसलमानों के बरेली संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह दुनिया भर में प्रसिद्ध आला हजरत खानदान से आते हैं, जिन्होंने इस्लाम धर्म के सुन्नी बरेलवी मसलक की शुरुआत की थी। राजनीति में कदम रखने वाले तौकीर रजा इस परिवार के पहले सदस्य हैं। उन्होंने साल 2001 में अपनी पॉलिटिकल पार्टी इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद की स्थापना की थी। अपने पहले ही चुनाव में उनकी पार्टी ने नगरपालिका की 10 सीटें जीती थीं। साल 2009 में रजा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उनके सहयोग से कांग्रेस के प्रत्याशी बीजेपी उम्मीदवार संतोष गंगवार को हरा पाए थे।
Times of Aryavart News Netwark के साथ जुड़ने के लिए संपर्क करें :-
