ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त
भरथना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत का अमृत काल—सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण” विषय पर मंडल कार्यशाला का आयोजन भरथना नगर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप ‘बंटू’ ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और स्वर्णिम कार्यों को विस्तार से रखा।
उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है—हर क्षेत्र में गरीबों, किसानों और आम जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश तिवारी, डॉ. रामस्वरूप यादव, प्रमोद गुप्ता, अरुण कुमार बघेल, मंडल महामंत्री जयदीप त्रिपाठी सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पार्टी की नीति, सरकार की उपलब्धियाँ और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की। समापन पर सभी ने संगठित होकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।