लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने राष्ट्र धर्म को सबसे ऊपर रखा -सरिता भदौरिया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा उदी: बढ़पुरा विकास खंड परिसर में महान वीरांगना, पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर त्रिशताब्दी अभियान- 2025 का आयोजन किया गया। इटावा विधानसभा क्षेत्र के इस पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में बीडीसी सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रधानगण मौजूद रहे।


विशिष्ट अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह नारीशक्ति,न्याय,सेवा और सनातन मूल्यों की प्रतीक थीं। उन्होंने राष्ट्र, धर्म और जनसाधारण के हितों को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने आज से तीन सौ वर्ष पूर्व ही जलसंचयन ,स्वच्छता एवं बृक्षारोपण आदि सेवा कार्यो की अलख जगाई गयी थी।उनका जीवन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
मुख्य अतिथि कन्नौज के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत द्वारा भी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर को न्याय की देवी के साथ ही वह नारीशक्ति एवं सनातन रक्षक बताया।इस वीरांगना के इतिहास की जानकारी जन -जन को होनी चाहिए।
सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण उर्फ अन्नू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत,पूर्व सांसद- विधायक रघुराज शाक्य आदि द्वारा भी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।भाजपा बरिष्ठ नेता विकास भदौरिया द्वारा सम्मेलन का संचालन किया गया।तो वहीं भाजपा नेता अशोक चौहान,संजू चौधरी,कमलेश कठेरिया,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव,राजेश प्रजापति,लल्ले तिवारी,चंदन पोरवाल,बीरेंद्र बघेल,संजू भदौरिया,प्रधान संघ के अध्यक्ष कुक्कू भदौरिया सहित समस्त ग्राम पंचायत प्रधान एवं बी डी सी सदस्य गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *