ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जंयती कृष्णा कोचिंग आजाद रोड भरथना में धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्देमातरम करके हुआ। तथा सचिव श्री राम प्रकाश पाल ने अहिल्याबाई होलकर का जीवन परिचय बताया। पूर्व संगठन सचिव श्री फूल सिंह पाल ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर सिंह राठौर मनोज वर्मा गतिविधि संयोजक रूद्र पाल सिंह भदौरिया श्री निशांत पोरवाल एडवोकेट श्री सुघर सिंह पाल सहित अन्य सदस्यों ने भी अहिल्याबाई होलकर एवं महाराणा प्रताप पर अपने विचार रखे। प्रांतीय संगठन सचिव डॉ आर एन दुबे ने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होलकर की तरह छात्राओं को भारत में महिलाओं की शक्ति एवं आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की एवं नैतिकता का पाठ पढ़ाया तथा महाराणा प्रताप के बीरता की गौरव गाथा सुनाई। कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्राओं के अतिरिक्त अनेक सदस्यों एवं महिला सदस्यों की उपस्थिति रही तथा हाईस्कूल परीक्षा सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा को सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष लविश कौशल ने सभी को स्वल्पाहार कराया। राष्ट्रीय गान कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।