ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प
इटावा। आज श्री गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा द्वारा रेलवे-स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर दो और तीन पर यात्रियों के बीच शर्बत वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सर्व प्रथम शाखा के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद पाण्डेय और क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा श्री विवेक कुलश्रेष्ठ ने भारत माता एवं विवेकानंद जी के चित्र पर तिलक वन्दन करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया ।वन्देमातरम राष्ट्रगीत का सस्वर गायन किया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष श्री इन्द्र नारायण पाण्डेय ने परिषद् के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद पाण्डेय को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विवेक कुलश्रेष्ठ ने गंगा दशहरा की सभी को हार्दिक बधाई देते हुए गंगा स्नान और दान की महत्ता को बताया। प्रान्तीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रमों में प्लास्टिक से निर्मित गिलास आदि वस्तुओं का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया । इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उपाय भी सुझाए। इस अवसर पर संजय मिश्र पूर्व प्रान्तीय महासचिव, अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष-विवेक रंजन गुप्त, गतिविधि संयोजक पर्यावरण शैलेष कुमार पाठक एडवोकेट , गतिविधि संयोजक सेवा सौरभ कुमार सक्सेना, गतिविधि संयोजक सम्पर्क राजीव लोचन दीक्षित, गतिविधि संयोजिका महिला सहभागिता, निशा गुप्ता , लालजी प्रसाद दुबे जल सेवा संयोजक, प्रमोद कुमार पाण्डेय, राम मनोहर दीक्षित, शिवचरण सिंह राठौर,आशाराम मिश्रा, बी. के. सिंह, आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, अविनाश कुमार पाल, डा .दिव्याशी गुप्त, ब्रजेश मिश्र,वेद प्रकाश गुप्त, श्री कृष्ण यादव, प्रदीप यादव चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान,मधूलिका सक्सेना ,मीना सक्सेना,निशा सक्सेना, मन्जू देवी, हर्षित सक्सेना,दीपक शर्मा ,प्रिंसीपल वर्मा,सुमन दुबे,सन्ध्या यादव, ब्रजेश कुमार राठौर, बीना सिंह चौहान, बृजेश कुलश्रेष्ठ, मुलायम सिंह यादव,ओम नारायण शुक्ल, दाऊदयाल वर्मा, मीरा वर्मा ,डा. हिमांशु त्रिपाठी , योगेश कुमार दुबे,राजेश चौहान, बृजेश मिश्र (बिल्डिंग मैटेरियल), विनोद कुमार पाल, इन्द्र जीत, मोनू आदि परिषद सदस्यों ने अपना तन,मन,धन से भरपूर सहयोग किया।अध्यक्ष ने सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया ।