भरथना की बेटी ने बढ़ाया नगर का मान, ऑस्ट्रेलिया से बी.टेक करेगी आशी दुबे

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा भरथना एक बार फिर गौरवांवित हुआ है। मोहल्ला कल्याण नगर निवासी पंकज दुबे (मंडल उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) की भतीजी एवं विशाल दुबे (जनरल मैनेजर, एन.टी.पी.सी.) की सुपुत्री आशी दुबे को ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित रॉयल मेलबोर्न यूनिवर्सिटी में बी.टेक के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्राप्त हुई है। वह अब ऑस्ट्रेलिया में रहकर ही अपनी उच्च शिक्षा पूरी करेंगी।

भरथना की मूल निवासी आशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एन.टी.पी.सी. दिबियापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त की, इसके बाद कक्षा 8 से लेकर इंटर तक की पढ़ाई लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से की। उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के चलते उन्हें विदेश की यूनिवर्सिटी से सीधा स्कॉलरशिप ऑफर मिला।

सोमवार को आशी दुबे उच्च शिक्षा हेतु ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के लिए रवाना हुईं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व सांसद व मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुवे, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, हरीओम दुबे, ओम प्रताप गौर (बंटू) मंडल अध्यक्ष भरथना प्रथम तथा जिला कार्यकारिणी इटावा के तमाम सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने आशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि से गदगद ब्राह्मण सभा व ब्राह्मण समाज ने उनके वापस नगर आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। भरथना की इस होनहार बेटी ने साबित कर दिया कि परिश्रम और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *