ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला का भव्य सम्मान
इटावा। ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण कुमार दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासभा की समस्त टीम द्वारा जिलाधिकारी महोदय को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में महासभा के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें अवधेश कुमार दुबे, एस.के. दीक्षित, राजीव मिश्रा, विजय दीक्षित, गोविंद माधव दुबे, शरद बाजपेई, सभासद शिवम दुबे, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, अमित चतुर्वेदी, अभिषेक द्विवेदी, परशुराम चौधरी, आकाश मिश्रा, श्याम चौधरी, अमित तिवारी, अवनीश दीक्षित सहित समस्त टीम के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की ओर से जिलाधिकारी महोदय को जनहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।