ब्रजेश पोरवाल-एडिटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के तत्वावधान में दिनांक 1-4-2025 दिन मंगलवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर शाम सात बजे मोहल्ला हनुमान गली में परिषद के सम्मानित सदस्य कमल भाटिया एडवोकेट के सौजन्य से उनके नवनिर्मित प्रतिष्ठान के,उद्घाटन पर पर भब्य सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया सुन्दर काण्ड प्रभारी डॉ आर एन दुबे एवं देवेन्द्र पोरवाल ने पूजा अर्चना कर सुन्दर काण्ड का शुभारंभ किया

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, सचिव राम प्रकाश पाल, निवर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक पोरवाल, कृष्ण कुमार पोरवाल, इन्जी विनोद पोरवाल, आदित्य पाण्डेय नीलू, संजय माधवानी,राम नरेश पोरवाल, रमाकांत गुप्ता, अतुल पोरवाल, श्रीप्रकाश पोरवाल, एडवोकेट पुनीत पाण्डे, सर्वेश राठौर, सुनील दीक्षित कुक्कू, डॉ दीपक दुबे, मक्खन सिंह वर्मा, बृजेश पोरवाल, प्रदीप पोरवाल रज्जन, अरविंद कौशल, श्याम बिश्नोई, मनीष पोरवाल, रज्जू पोरवाल, मनोज वर्मा, जमुना दास लखवानी सहित परिषद अनेक सदस्यों एवं कमल भाटिया के परिवार रामचंद्र भाटिया, गीता देवी, कमल भाटिया, महेश भाटिया, नमन भाटिया के साथ अनेक गणमान्य लोगों ने सामूहिक सुन्दर काण्ड का पाठ किया। तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।