ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना : थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पुनू में मंगलवार को एक किसान के गेहूं के पुआल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1:05 बजे की है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार के खेत में रखे गेहूं के पुआल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर सर्विस भरथना को दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुआल जलकर राख हो गया।