इटावा व्यापार मंडल द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इटावा के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस खास अवसर पर गोरखनाथ वर्मा, राघव यादव, रिंकू यादव, रवि कश्यप, आशीष यादव, सर्वेश शाक्य, विक्रम प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, केपी शाक्य समेत कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

भगवान बुद्ध की यात्रा बौद्ध विद्या मंदिर स्कूल, विजय नगर से आरंभ होकर शास्त्री चौराहा, नगर पालिका चौराहा, पुरबिया टोला होते हुए बौद्ध पार्क नुमाइश पंडाल में संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

व्यापार मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें राघव यादव की भूमिका उल्लेखनीय रही। उन्होंने व्यवस्था को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस दौरान गोरखनाथ वर्मा ने बताया कि महात्मा बुद्ध यानी कि सिद्धार्थ का जन्म भले ही लुंबिनी में एक राज परिवार में हुआ, लेकिन काफी कम उम्र में ही वो अपना राजसी घर छोड़कर सत्य खोजने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने शांति का संदेश दिया। आगे चलकर सिद्धार्थ ही महात्मा गौतम बुद्ध के नाम से विश्व विख्यात हुए। उनकी बताई गई बातें आज भी लोगों को सरल जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *