अशोक केवल भारतीय इतिहास में ही नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में महानतम् सम्राटो में से एक थे महान सम्राट अशोक सत्य अहिँसा एवं करुणा के लिए जाने जाते थे-डा० हरीशंकर पटेल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।अपना दल (एस) एवं सविता महासभा ,इटावा के सयुक्त तत्वाधान , इटावा में सम्राट अशोक जी की जयन्ती धूम – धाम से अपना दल (एस) इटावा के जिला सचिव डॉ० सुधीर सविता (पकंज) के आवास पर सायंकाल मनायी गयी।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० हरीशंकर पटेल ” राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य – अपना दल (एस) / समाज सेवी ने सम्राट अशोक के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया तथा सम्राट अशोक के विषय में प्रकाश डालते हुए कहां कि सम्राट अशोक “महान” विश्व प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मोर्य राजवंश के महान सम्राट थे आपने सत्य अहिँसा एवं करुणा के लिए जाने जाते थे ।अशोक केवल भारतीय इतिहास में ही नहीं बल्कि विश्व इतिहास के महानतम् सम्राटो में से एक थे सम्राट अशोक ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार करते हुए कई स्कूलों का संचालित करने में अपना महात्वपूर्ण योगदान दिया
विशिष्ट अतिथि अनिल सविता ने बताया कि कलिंग युद्ध से उनका मन मानव और जीव पर दया करने का प्राण लिया और लोगों में शांति का प्रचार किया।
इस अवसर पर अपना दल (एस) इटावा के जिला सचिव डॉ० सुधीर , सदस्य – निखिल सविता , कुनाल सविता , अर्पित सविता ‘ रवि सविता ‘ साहिल सविता , सक्षम सविता तथा सविति महासभा , इटावा के जिलाध्यक्ष – रविन्द सविता , वार्ड अध्यक्ष – जितेन्द सविता , हरीशंकर (फौजी) , राजकुमार , ललित , संजीव कुमार आदि अनेकों लोग उपस्थित रहकर जयन्ती में सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयन्ती को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *