ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: अपराधी प्रवृत्ति वालों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। एसएसपी इटावा की संस्तुति पर डीएम इटावा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी प्रवेश दोहरे पुत्र रूपराम का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, प्रवेश दोहरे के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गतिविधियां शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनती जा रही थीं। शस्त्र अनुज्ञापी के विरुद्ध रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने डीएम को संस्तुति भेजी थी।
डीएम इटावा ने लोक शांति एवं जन सुरक्षा के मद्देनज़र उसका डबल बैरल बंदूक (डीबीबीएल) का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रवेश दोहरे द्वारा शस्त्र के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।