ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा आज दिनांक 11-5-2025 को रेलवे क्रासिंग के पास टैम्पो स्टेण्ड कन्हैया स्वीट कॉर्नर पर निशुल्क जल सेवा (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्देमातरम करके हुआ। राहगीरों को पेठा मिठाई खिलाकर आर ओ शीतल जल की व्यवस्था की गई तथा प्रतिदिन आर ओ जल सेवा चालू रहेगी यह सेवा 30 जून 2025 तक निरन्तर चलेगी।
कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन सचिव डॉ आर एन दुबे जिला सह समन्वयक सुशांत उपाध्याय शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर सचिव राम प्रकाश पाल कोषाध्यक्ष लविश कौशल पूर्व सचिव अनिल श्रीवास्तव परिषद के सम्मानित सदस्य जमुना दास लखवानी कन्हैया तिवारी हिमांशु पोरवाल आदित्य पाण्डेय नीलू पूर्व संगठन सचिव फूल सिंह पाल सहित परिषद अनेक सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सदस्यों ने सभी राहगीरों व आगंतुकों को पेठा खिलाकर शीतल जल पिलाया।