भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा की रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए निःशुल्क जल सेवा का हुआ शुभारम्भ

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान में आयोजित सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत आने वाली निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ आज मजदूर दिवस पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2-3 पर पैदल पुल के नीचे मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक श्री पी. एम. मीणा के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा, इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष पांचाल प्रान्त, हरी शंकर त्रिपाठी शाखा अध्यक्ष के द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। चित्रों पर रोली चावल लगा कर पूजन भी किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर जल सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को गले में उत्तरीय वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। श्रीमती निशा गुप्ता ने अतिथियों और उपस्थित लोगों के मस्तक पर रोली चावल लगा कर स्वागत किया। सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया तथा शीतल जल भी पिलाया गया।


मुख्य अतिथि ने जल सेवा का शुभारंभ करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद् एक समाज सेवी संस्था है जिसके सदस्य गण निःस्वार्थ भाव से विगत कई वर्षों से रेल यात्रियों के लिए 01 मई से 30 जून तक दो माह के लिए निःशुल्क जल सेवा उपलब्ध कराते हैं। इस सेवा भाव को अक्षुण्ण बनाए रखना है। विवेक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि रेल यात्रियों के बीच शीतल जल सेवा का शुभारंभ सन् 1990 में श्री मन्नू बाबू दुबे एडवोकेट, पं. धर्म नारायण त्रिपाठी पी. सी. एस., शिव सेवक तिवारी पूर्व प्राचार्य, वाई. के. सिंह पूर्व प्राचार्य आदि के प्रयास से परिषद् सदस्यों व समाज सेवियों के सहयोग से शुरू की गई थी जो अनवरत चल रही है। इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष पांचाल प्रान्त ने बताया कि इटावा जंक्शन अत्यधिक भीड़ भाड़ वाला दिल्ली – हावड़ा रेल लाइन का प्रमुख स्टेशन होने के नाते निःशुल्क शीतल जल सेवा यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है। गर्मियों में जब नलों में गर्म पानी होता है तब यात्रियों को निःशुल्क मिलने वाले शीतल जल का महत्व और बढ़ जाता है।
इस अवसर पर फुरकान अहमद पूर्व चैयरमेन नगर पालिका, संजय मिश्रा पूर्व प्रान्तीय महासचिव, श्रीमती इन्दु कुलश्रेष्ठ, हरी शंकर त्रिपाठी शाखा अध्यक्ष, श्रीमती शैलजा पाठक सचिव, विवेक रंजन गुप्ता कोषाध्यक्ष, सौरभ सक्सेना शाखा गतिविधि संयोजक सेवा, ओम प्रकाश तिवारी जल सेवा संयोजक, आशा राम मिश्रा, बी. के. सिंह , राम कृष्ण सिंह यादव, एस. एन. चौधरी, अनुराग मिश्रा ‘ असफल ‘, ओम नारायण शुक्ला, राम शंकर श्रीवास्तव, राज शेखर तिवारी, प्रमोद कुमार पाण्डेय, मुलायम सिंह यादव, शिव कुमार दुबे, नन्द कुमार यादव, वेदप्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, देवेन्द्र बाबू दुबे, विमल कुमार गुप्ता,आकाश श्रीवास्तव, श्रीमती विमलेश शर्मा, सन्ध्या यादव परिषद् सदस्यों के अतिरिक्त यात्री गण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *